लखनऊ, दिसम्बर 30 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता नए साल के जश्न की आकाशवाणी लखनऊ में विशेष तैयारी है। आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख सुमोना पांडे ने बताया कि 31 दिसंबर को, 100.7 एफएम रेनबो पर सवा दो घण्टे रात 10 से एक जनवरी रात 12 बजकर 15 मिनट तक बेहतरीन गीत-संगीत किस्से-कहानी और नाटकों के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा। इस विशेष प्रसारण धमाल दो हज़ार पच्चीस छब्बीस के दौरान एफएम के लोकप्रिय आरजे और कार्यक्रम प्रसारण से जुड़े लोग श्रोताओं के साथ फोन कॉल के द्वारा खुशियां और अनुभव भी साझा करेंगे। सुमोना पांडे ने बताया कि आकाशवाणी लोक प्रसारक के तौर पर निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह कर रहा है। आकाशवाणी से शैक्षिक, मनोरंजन और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का प्रसारण सामाजिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए देशकाल के अनुकूल किया जाता रहता है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.