पटना, जनवरी 2 -- जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को नए साल पर अचानक पटना स्थित पार्टी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं का हाल जाना और उन्हें नए साल की बधाई दी। सीएम के अप्रत्याशित दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हलचल तेज हो गई। कार्यालय पहुंचते ही नीतीश अपने चैंबर में गए। जहां पार्टी संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जदयू कार्यालय का निरीक्षण किया। नए साल में नीतीश कुमार के अचानक पार्टी ऑफिस पहुंचने से कार्यकर्ता भी उत्साहित और सक्रिय नजर आए। मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले, नव वर्ष और शुभकामनाएं दीं। पटना में भीषण ठंड के बाव...