हाजीपुर, जनवरी 1 -- नव वर्ष के पहले दिन एक युवक अपने हाथ में कट्टा लिए नर्तकी के साथ डांस करने का एक वायरल वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि नए साल के जश्न में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में एक युवक ने कट्टा लहराते हुए नर्तकी के साथ जमकर ठुमके लगा रहा है। कट्टा का टिगर दबाकर एक्शन में फायर भी किया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो का आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है शहर के पास अवस्थित काजीपुर थना क्षेत्र के एकारा गांव में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था। जहां एक युवक ने जोश में आकर असली कट्टा निकाल कर नर्तकी के साथ नाचने व गाने लगे। भोजपुरी गाना है,चले ला जिला में हमरे शासन ऐ जानू, नाम ले लेबू त छोड़ दी प्रशासन ऐ जानू.....भोजपुरी गायक के इस गाने मे जिस तरह से कट्टा लेकर गाने के का व...