जामताड़ा, दिसम्बर 30 -- नए साल के जश्न और स्वागत को लेकर तैयार जामताड़ा का पर्यटन स्थल जामताड़ा, प्रतिनिधि। नए साल के जश्न को लेकर जामताड़ा के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट पर्वत विहार और लाधना डैम पूरी तरह से तैयार है। वही इस श्रृंखला में एक और नाम जुड़ गया है, नाला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मालांचा नेचर पार्क। जिसका हाल के दिनों में ही शुभारंभ किया गया है। इन स्थलों पर सैलानियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रशासन की ओर से सैलानियों को सुरक्षा और सुविधा देने की तैयारी भी की गई है। नये साल के जश्न और पिकनिक मनाने को लेकर जामताड़ा जिले के पर्यटन स्थल और पिकनिक स्पॉटों पर सैलानियों का जमावड़ा शुरू हो गया है। पिकनिक मनाने लोग परिवार और शुभचिंतकों के साथ पिकनिक स्पॉट पर उमड़ने लगा है। जामताड़ा के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट पर्वत विहार, पर्यटन स्थल ल...