गढ़वा, जनवरी 1 -- धुरकी, प्रतिनिधि। नए साल के आगमन को लेकर गुरुवार को सुखलदरी जलप्रपात सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न पिकनिक स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। खासकर जलप्रपात में कनहर नदी के गिरते पानी और सुंदर प्राकृतिक छटा को लोग निहार रहे थे। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी। बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए धुरकी सीओ सह बीडीओ विमल कुमार सिंह, थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। थाना प्रभारी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे ताकि नए साल का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। पिकनिक स्थलों की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस के जवान लगातार गश्त करते रहे।व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.