फरीदाबाद, जनवरी 16 -- पलवल। जिले के गांव बामनीखेड़ा स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पुरानी जर्जर इमारत की जगह नई चार मंजिला आधुनिक इमारत बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस इमारत में 22 कमरे और आधुनिक लैब होंगी। आगामी शैक्षणिक सत्र से छात्र यहां पढ़ाई कर सकेंगे। नई इमारत से बदलेगा स्कूल का स्वरूप गांव बामनीखेड़ा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लंबे समय से नई इमारत की जरूरत महसूस की जा रही थी। पुरानी इमारत काफी जर्जर हालत में थी और कई कमरे पढ़ाई के लायक नहीं रह गए थे। अब शिक्षा विभाग ने यहां चार मंजिला आधुनिक इमारत का निर्माण कराया है, जिससे स्कूल का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। नई इमारत में कुल 22 कमरे बनाए गए हैं, जिनका उपयोग कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। भवन का निर्माण...