चतरा, अप्रैल 5 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंदुमती टिबड़ेवाल बड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल में नए सत्र 2025-26 के पहले दिन स्कूल के भैया बहनों और आचार्यों में काफी उत्साह दिखा। स्कूल के प्रिंसपल रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर छात्रों का अभिनंदन किया गया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय का प्रथम दिवस महत्वपूर्ण होता है। छात्रों का मुख्य लक्ष्य शिक्षा प्राप्ति के साथ चरित्र निर्माण होना चाहिए। प्रभारी अयोध्या प्रसाद सिंह, अजय रजक और संगीता कुमारी ने भी नए सत्र में प्रवेश छात्रों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। सभागार में वंदना के बाद शिक्षकों ने नव प्रवेशित छात्रों से परिचय प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.