बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। चार नए श्रम कानूनों के विरोध में 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लाई यूनियन के महासचिव प्रफुल्ल कुमार व महासचिव प्रभात कुमार रंजन ने कहा कि इसमें सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। निजीकरण और मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। इसमें बैंकों में इस यूनियन से जुड़े कर्मी काम काज ठप कर इसका समर्थन करेंगे। इस हड़ताल में देशभर के 30 करोड़ से अधिक मजदूर और कर्मचारी शामिल होंगे। यह इतिहास का सबसे बड़ा सामूहिक आंदोलनों होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...