प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रयागराज। केंद्र सरकार के नए श्रम कानून के खिलाफ केंद्रीय संगठन 20 मई को देश व्यापी हड़ताल करेंगे। इसके लिए केंद्रीय श्रम संगठनों व सभी स्वतंत्र फेडरेशनों ने निर्णय ले लिया है। दो अप्रैल से लागू हो रहे नए श्रम कानून के खिलाफ 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि इस नियम के लागू होने के बाद पेंशनर्स को भी बहुत बड़ा नुकसान होगा। केंद्रीय कर्मचारी नेता सुभाष चंद्र पांडेय ने कर्मचारियों के ऊपर आने वाले खतरे के बारे में में विस्तारपूर्वक बताया। कहा कि दो अप्रैल को नए श्रम कानून को लागू करने की तैयारी है। जिसमें स्पष्ट है कि पांचवें वेतन आयोग का लाभ पुराने पेंशनर्स को नहीं मिलेगा। इस कानून के लिए 20 मई को नई दिल्ली में सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनें राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.