रांची, नवम्बर 26 -- रांची, संवाददाता। हटिया मजदूर यूनियन ने बुधवार को नए श्रम कानून के खिलाफ एचईसी मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने चार नए श्रम कानूनों को मजदूरों की गुलामी का दस्तावेज बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि नई संहिताओं से 50 से कम श्रमिकों वाले प्रतिष्ठानों पर श्रम कानून लागू नहीं होंगे और मजदूर पूरी तरह मालिक की मर्जी पर निर्भर हो जाएंगे। वहीं, 300 तक श्रमिकों वाले उद्योग अब बिना अनुमति तालाबंदी, छंटनी या लॉकआउट कर सकेंगे। हड़ताल और उससे जुड़े गतिविधियों पर दंड का प्रावधान भी चिंता का विषय बताया गया। सिंह ने कहा कि काम के घंटे, ओवरटाइम, छुट्टी, बोनस सहित कई महत्वपूर्ण प्रावधान कमजोर कर दिए गए हैं, जबकि यह सारे अधिकार मजदूरों ने लंबे संघर्ष के बाद हासिल किए थे। नई संहिताएं उद्योगों को सहज बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.