मधुबनी, मार्च 17 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के शुरू होने में अब महज 13 दिन शेष रह गये हैं। इसके बाद भी नगर निगम का बजट अधर में लटका हुआ है। बजट नहीं पास होने की हालत में निगम को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। विभागीय जानकारी के अनुसार इसके निर्माण में अभी कुछ और दिन लग सकता है। बजट निर्माण के बाद इसे सशक्त स्थायी समिति और बोर्ड की बैठक में पास कराना अनिवार्य होता है। पारित प्रस्ताव को अनुशंसा के लिए विभाग के पास भेजना होता है। जिसमें काफी विलंब है और आशंका है कि पूरी प्रक्रिया अप्रैल में ही पूरी हो पायेगी। वहीं अन्य सालों की तरह इस साल बजट को लेकर कार्यालय में काफी उदासीनता देखी जा रही है। पहले के सालों में बजट को लेकर आमलोगों के साथ ही पार्षदों से भी विकास व सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव मांगा जाने की पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.