वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका कर्मचारी क्लब में मंगलवार को डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन की ओर से श्रम कानून संहिताओं पर विमर्श कार्यक्रम हुआ। इसमें जेएनयू से आईं डॉ. लता सारंग ने कहा कि नए लेबर कोड से कर्मचारियों के अधिकारों पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की जा रही है। इसे संगठित रूप से समझना और उसका विरोध करना आवश्यक है। इस दौरान चारों नई श्रम संहिताओं के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने इनके सम्भावित प्रभावों पर विचार रखे और श्रमिक अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और सेवा स्थिरता जैसे मुद्दों पर जागरूक रहने का आह्वान किया। यूनियन के संगठन मंत्री सुशील कुमार सिंह ने बरेका कर्मचारी परिषद चुनाव में रेल मजदूर यूनियन को समर्थन देने वाले सभी कर्मचारी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यूनियन के अध्यक्ष और कर्मचारी ...