अमरोहा, जनवरी 14 -- अमरोहा। शहर में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए नए राशन कार्ड बनाए जाने तथा बिना सूचना कटे यूनिट दोबारा बढ़ाने की मांग को लेकर एप्पल क्लब फाउंडेशन ने मंगलवार को एसडीएम सदर को संबोधित ज्ञापन नायब तहसील को सौंपा। फाउंडेशन ने मांग की कि शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। अधिकांश परिवारों में सदस्यों की संख्या अधिक है, जबकि आय का साधन केवल एक व्यक्ति तक सीमित है। बावजूद इसके कई पात्र परिवारों के पास आज तक राशन कार्ड नहीं है, जिससे वे सरकारी खाद्यान्न और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। फाउंडेशन ने यह भी आरोप लगाया कि कई परिवारों के राशन कार्ड में यूनिट बिना किसी पूर्व सूचना के कम कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें पर्याप्त राशन नहीं मिल पा रहा है। संस्था ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.