धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद। रेलवे के कैरेज एंड वैगन विभाग में कार्यरत कर्मचारी जुलाई महीने से नए रंग के यूनिफार्म में नजर आएंगे। रेलवे बोर्ड ने कैरेज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों के यूनिफार्म का रंग बदल दिया है। बोर्ड के आदेश के अनुसार कैरेज एंड वैगन के कर्मचारी अब स्काई ब्ल्यू शर्ट तथा नेवी ब्ल्यू रंग का पैंट पहनेंगे। रेलवे बोर्ड की डिप्टी डायरेक्टर इस्टेब्लिसमेंट (वेलफेयर) वी सोमा दास ने सभी जीएम को पत्र जारी कर यह जानकारी दी है। नया आदेश एक जुलाई 2025 से लागू होगा। फिलहाल कैरेज एंड वैगन के कर्मचारी ग्रे रंग का शर्ट और उसी कलर का पैंट पहनते हैं। जुलाई महीने के वेतन के साथ सभी रेलकर्मियों को यूनिफार्म भत्ता भी दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.