प्रयागराज, सितम्बर 25 -- प्रयागराज। यमुना पर प्रस्तावित रामसेतु की ऊंचाई नए ब्रिज के समानान्तर होगी। अब मनकामेश्वर मंदिर और अरैल के बीच रामसेतु बनाने की योजना बन रही है। रामसेतु के निर्माण के सिलसिले में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बुधवार को सेतु निगम और नगर निगम के इंजीनियरों के साथ यमुना तट का दौरा किया, नगर निगम में बैठक की। महापौर ने बैठक में सेतु निगम के इंजीनियरों को मनकामेश्वर मंदिर और अरैल के बीच अनूठा सेतु निर्माण की योजना बनाने का निर्देश दिया। अब तक चर्चा थी बोट क्लब और अरैल के बीच यमुना की लहरों पर तैरते रामसेतु का निर्माण किया जाएगा। सेतु निगम के इंजीनियरों के साथ निरीक्षण के बाद नए यमुना पुल के बराबर रामसेतु की ऊंचाई होगी। निरीक्षण में शामिल एक इंजीनियर ने बताया कि प्रस्तावित रामसेतु की ऊंचाई यमुना के उच्चतम बाढ़ बिंद...