महाराजगंज, मार्च 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका महराजगंज में गांव से वार्ड बने मोहल्लों में अब तक मानक के अनुसार बिजली पोल व तार नहीं लगा है। शिकायत पर नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। इन मोहल्लों में सर्वे शुरू कराया गया है। सर्वे में शिकायत की पुष्टि होने पर कार्यदायी संस्था जवाबदेह होगी। नगर पालिका महराजगंज सीमा विस्तार में 32 गांव और टोले शामिल हुए हैं। गांव से वार्ड बने मोहल्लों को शहरी बिजली से संतृप्त करने के लिए शासन ने कार्यदायी संस्था नामित किया है। बिजली विभाग और नगर पालिका की निगरानी में कार्यदायी संस्था को इन मोहल्लों में बिजली पोल, तार व ट्रांसफार्मर लगाना है। कार्यदायी संस्था अधिकांश मोहल्लों में मुख्य सड़क पर हाईटेंशन पोल व तार लगाकर सप्लाई शुरू कर दिया है। लेकिन मोहल्लों के अंदर मानक के अनुसार पोल व तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.