गंगापार, जनवरी 6 -- भाजपा मंडल सहसों में कार्यकर्ताओं ने गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के साथ होने वाले नए मतदाता जोड़ने के संबंध में सहसों में एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहसों के पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता शक्ति केंद्र संयोजक मंडल के पदाधिकारी के साथ मिलकर हर बूथ पर संपर्क करते हुए नए मतदाता को जोड़ने के लिए कार्य करेंगे। सूचीबद्ध तरीके से लिस्ट तैयार करते हुए एक रिकॉर्ड भी अपने पास रखें। मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पटेल ने कहा समय का अभाव है इसलिए संभव हो तो ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन करें। जिससे नए मतदाता कहीं से भी छूटने न पाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री पवन कुमार शुक्ला, सूर्य मणि पांडेय, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, शिव बाबू केशवानी, सतेंद्र सिंह, पुष्पेंद...