बुलंदशहर, जून 22 -- भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन द्वारा आयोजित मैंगो पार्टी तथा स्नेह मिलन समारोह में शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। फलों के राजा आम की कई किस्मों तथा अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए मैंगो पार्टी में शामिल लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं पर विचारों का आदान प्रदान किया। इस मौके पर डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा की सरकार में अपराधियों तथा गुंडा और माफिया या तो जेल में हैं या प्रदेश से पलायन कर गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ भाईचारा बढ़ता है बल्कि अपनी समस्याओं तथा सुझावों को मंच पर रखने का मौका भी मिलता है। नए भारत की तर्ज़ पर नया शिकारपुर प्रदेश के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। इस मौके पर राजकुमार राघव,प्रणव राघव,अभिषेक रघुवंशी, संजय चौधरी,पदम सिंह तौमर, मंगलसेन गुप्ता, अरुण सिंघल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.