लखनऊ, फरवरी 12 -- - पावर कॉरपोरेशन को वापस करने होंगे उपभोक्ताओं को 120 करोड़ लखनऊ, विशेष संवाददाता। नए बिजली कनेक्शनों पर उपभोक्ताओं से हुई अतिरिक्त वसूली का मामला अब नियामक आयोग पहुंच गया है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने आयोग में याचिका दाखिल करते हुए अतिरिक्त वसूली की रकम का समायोजन किए जाने की मांग की है। स्मार्ट मीटर के लिए उपभोक्ताओं से 6016 रुपये लिए गए थे जबकि बाद में नियामक आयोग ने मीटर के दाम 2800 रुपये तय कर दिए हैं। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन बिना स्मार्ट मीटर के दाम तय हुए ही उपभोक्ताओं से 6016 रुपये की मनमानी वसूली कर रहा था। कई बार इस तरह की वसूली न किए जाने के लिए कहा गया था, लेकिन पावर कॉरपोरेशन वसूली करता रहा। अब जबकि नियामक आयोग ने मीटर के दाम 2800 रुपये तय कर दिए हैं तो उपभो...