नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने पायलटों के आराम से जुड़े नियमों में मिलने वाली छूट खत्म होने से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता किया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा दी गई छूट मंगलवार को समाप्त हो गई है। ऐसे में इंडिगो ने पायलटों और रिजर्व स्टाफ की संख्या को बढ़ा दिया है, जिसके चलते छूट की अवधि खत्म होने के बाद किसी भी तरह का व्यवधान होने की संभावना बहुत कम है। बीते वर्ष डीजीसीए ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियम द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानक निर्धारित किए थे, जिसमें पायलटों और केबिन क्रू के लिए अधिकतम उड़ान समय, ड्यूटी अवधि और अनिवार्य विश्राम का प्रावधान किया गया। इन नियमों का मुख्य उद्देश्य थकान के कारण होने वाली मानवीय गड़बड़ियों को कम करना और विमानन सुरक्षा को बढ़ाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.