लखनऊ, नवम्बर 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता वरिष्ठ नागरिकों के लिए चल रही योजनाओं का लाभ उन्हें आसानी से दिलाने, उनकी सुरक्षा व मदद के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। शुक्रवार को समाज कल्याण निदेशालय की ओर से उप्र राज्य वरिष्ठ नागरिक नीति-2016 की समीक्षा की गई। वहीं वरिष्ठ नागरिक महासमिति के सुझावों पर चर्चा हुई। अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण एल. वेंकटेश्वर लू ने निर्देश दिए कि वरिष्ठ नागरिकों को योजनाओं का लाभ आसानी से दिलाया जाए। समाज कल्याण विभाग ने वरिष्ठ नागरिक समितियों को और सुदृढ़ करने, नए डे केयर सेंटरों की स्थापना व कल्याण निधि बढ़ाने जैसे बिंदुओं पर जोर दिया। बैठक में सूचना विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर 14567 व सवेरा एप के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के उपचार के लिए विशेष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.