आरा, फरवरी 9 -- -जिले के प्लस टू विद्यालयों में फिलहाल होगी स्नातक की पढ़ाई -सहार, चरपोखरी, अगिआंव और संदेश में खुलने हैं डिग्री कॉलेज आरा, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से राज्य के 213 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोलने और इसी साल जुलाई से इनमें स्नातक की पढ़ाई शुरू कराने की घोषणा की गई है। इसके तहत भोजपुर जिले के चार प्रखंडों में भी डिग्री कॉलेज खुलने हैं। सरकार के निर्णय को अमली जामा पहनाने में जिला प्रशासन जुट गया है। इस संबंध में कवायद तेज करते हुए फिलहाल भवन की खोज की जा रही है, ताकि वर्तमान शैक्षणिक सत्र से एडमिशन हो सके। डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर वर्तमान में चारों प्रखंड के वैसे प्लस टू विद्यालय जहां भवन अधिक है, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है एक से दो सप्ताह में भवन चिह्नित करने का कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.