मेरठ, मई 21 -- परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से उद्योग मंदिर में मंगलवार को चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एएसपी अंतरिक्ष जैन, एसडीएम सदर अंकित कुमार और डीआईसी के डिप्टी कमिश्नर दीपेंद्र कुमार मुख्य अतिथि रहे। पीआईईएमए अध्यक्ष निपुण जैन ने कहा कि मेरठ में पिछले 35 सालों से कोई नई सरकारी औद्योगिक संपदा नहीं बनाई गई है। कहा कि अधिकारीगण ऐसी सरकारी खाली पड़ी जमीन मेरठ के आसपास तलाश करें जिसे औद्योगिक संपदा बनाई जा सके तथा सस्ती दरों पर उद्योग लगाने के लिए दी जा सके। सचिव नितिन कपूर ने कहा कि मेरठ में ट्रैफिक व्यवस्था खराब है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली पहले से बेहतर है। ट्रैफिक के लिए नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि वे पूरा प्रयास करेंगे कि मेरठ में कोई न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.