चंदौली, अक्टूबर 30 -- चकिया/चहनियां, हिटी। चकिया और चहनियां पुलिस प्रशासन की ओर से गुरुवार को नागरिकों को नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। चकिया नगर के गांधी पार्क तिराहे पर गुरुवार की सायं जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज, आकांक्षा गौतम और थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने उपस्थित नागरिकों को 2023 में लागू हुए तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की मुख्य विशेषताओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि शासन द्वारा लागू किए गए ये तीनों नए कानून देश की न्याय व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार लेकर आए हैं। अब ब्रिटिश काल में बने पुराने दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम की जगह भारतीय न्याय संहिता...