नई दिल्ली, फरवरी 20 -- भारतीय ग्राहकों का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, टाटा मोटर्स ने अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक कार पंच ईवी को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये रखी है। वहीं, Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के तहत पंच EV को 6.49 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी इसमें बैटरी के लिए 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर चार्ज देना होगा। इसके अलावा, नई पंच में ग्राहकों को पहले से बेहतर रेंज भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं ईवी की खासियत के बारे में विस्तार से।डिजाइन में बड़ा अपडेट दिया गया डिजाइन की बात करें तो पंच ईवी फेसलिफ्ट में साफ तौर पर बड़ा अपडेट देखने को मिलता है। सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट लुक में किया गया है। पहले जो हेडलैंप्स को जोड़ने वाली काली पट्टी थी,...