नई दिल्ली, फरवरी 12 -- इटैलियन ब्रांड वेस्पा (Vespa) ने भारत में अपने खास एडिशन स्कूटर वेस्पा ऑफिसीना 8 (Vespa Officina 8) को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत Rs.1.34 लाख (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) रखी गई है। ये कोई आम स्कूटर नहीं, बल्कि वेस्पा (Vespa) की विरासत को सलाम करता एक स्पेशल एडिशन मॉडल है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति की इन 5 कारों की बिक्री सबसे कम, माइलेज 35Km तक और कीमत Rs.3.70 लाख से शुरूक्यों खास है ऑफिसीना 8? ऑफिसीना 8 (Officina 8) नाम सीधे वेस्पा (Vespa) के जन्मस्थान से जुड़ा है। साल 1944 में इटली के पोटेंडेरा (Pontedera) स्थित पियागियो (Piaggio) प्लांट में एक खास एक्सपेरिमेंटल वर्कशॉप बनाई गई थी। वहीं, इंजीनियरों और डिजाइन ने पहली वेस्पा (Vespa) का प्रोटोटाइप तैयार किया था। 1946 में वेस्पा का प...