नई दिल्ली, फरवरी 24 -- KTM ने अपनी पॉपुलर स्ट्रीटफाइटर बाइक को और भी स्टाइलिश बना दिया है। KTM इंडिया (KTM India) ने अब KTM 200 Duke को नए एटलांटिक ब्लू (Atlantic Blue) कलर में लॉन्च कर दिया है। दिल्ली की एक्स-शोरूम कीमत Rs.1.94 लाख रखी गई है, जो पहले से मौजूद इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज (Electronic Orange), डार्क गालवानो (Dark Galvano) और सिल्वर मेटालिक (Silver Metallic) कलर्स के बराबर ही है, यानी स्टाइल नया, लेकिन कीमत वही। आइए इसकी खासियत जानते हैं। यह भी पढ़ें- देश ही नहीं विदेश में भी बजा इस मारुति SUV का डंका, कीमत Rs.7 लाख से कमएटलांटिक ब्लू में क्या है खास? एटलांटिक ब्लू (Atlantic Blue) कलर में 200 ड्यूक और भी ज्यादा प्रीमियम और फ्रेश लगती है। KTM 200 Duke पहले से ही अपने शार्प और एंगुलर डिजाइन के लिए जानी जाती है। आगे से पीछे तक कट्स और क...