सासाराम, फरवरी 6 -- सासाराम, एक संवाददाता। जिले में तीन साल बाद लोगों को नये अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस और नवीकरण को लेकर प्रक्रिया की जा रही है। जिसके लिए केंद्रों की जांच शुरू कर दी गयी है। शुक्रवार को पीसी एण्ड पीएनडीटी दल के साथ सिविल सर्जन डॉ. मणिराज द्वारा शहर के नये अल्ट्रासाउंड लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले के संस्थानों की जांच की गयी। टीम द्वारा लाइसेंस के विभिन्न बिंदुओं व मानकों की जांच कर भौतिक सत्यापन किया गया। विदित हो कि पिछले तीन साल से नए लाइसेंस जारी करने से लेकर रिनुअल कराने का मामला लंबित था। साल 2023 के बाद जिले में एक भी अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलने का लाइसेंस नहीं दिया गया। साथ ही नवीकरण भी नहीं किया गया था। जिससे अल्ट्रासाउंड संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। तीन सालों से लाइसेंस के लिए भटक रहे थे...