नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- महाराष्ट्र सरकार ने अपनी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को मंजूरी दे दी। इस पॉलिसी में कहा गया है कि राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल को सब्सिडी देगी। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट मीटिंग के बाद घोषणा की कि राज्य सरकार ने एक नई ईवी पॉलिसी को मंजूरी दे दी है जिसके तहत पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल को सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही, राज्य में कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल को नई 2025 महाराष्ट्र ईवी पॉलिसी के तहत टोल फ्री भी किया जाएगा। इतना नहीं, नई पॉलिसी राज्य में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित करती है। महाराष्ट्र सरकार के एक बयान में कहा गया है कि यह पॉलिसी 2030 तक वैलिड रहेगी। इस नई ईवी पॉलिसी के लिए राज्य सरकार ने 1,993 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित...