विकासनगर, अप्रैल 26 -- सहकारी समितियों की नई नियमावली के विरोध में सहकारी कर्मचारियों की कमलबंद हड़ताल जारी है। शनिवार को कर्मचारियों ने विकासनगर में विधायक मुन्ना सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा और नियमावली की खामियों को बताया। कहा कि सेवानियमावली में संशोधन नहीं हुआ तो कर्मचारी एक मई से पूर्ण तालाबंदी शुरू कर देंगे। दरअसल, उत्तराखंड में नई सहकारी कर्मचारी सेवा नियमावली कैबिनेट में पास हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि सेवा नियमावली कर्मचारियों और संचालन मंडल के खिलाफ है। दोनों वर्ग के हित इससे प्रभावित हुए हैं। संचालक मंडल की शक्तियां छीन ली गई हैं। कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर का नियम बनाया गया है। किंतु वेतन समिति स्तर पर ही दिया जाएगा। नई वेतन दरों में सचिव 15 हजार, अन्य कर्मचारी दस हजार और सात हजार में कार्य करेंगे। उनके मरने पर केवल दस ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.