भागलपुर, अक्टूबर 11 -- वरीय संवाददाता, भागलपुर। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी एक नवंबर को देवोत्थान एकादशी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि से शादी विवाह, गृहप्रवेश, उपनयन, मुंडन जैसे शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। पंडितों से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष नवंबर में विवाह के कई शुभ मुहुर्त हैं। बृहस्पति व शुक्र के अस्त होने के कारण देवोत्थान के 17 दिन बाद विवाह की तिथि शुरू हो रही है। बनारसी पंचांग के अनुसार 18 नवंबर से शादी की तिथि शुरू होगी। वहीं मिथिला पंचांग के अनुसार 20 नवंबर से विवाह का मुहुर्त हैं। दोनों पंचांग के अनुसार नवंबर माह में 18, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27, 29 व 30 तारीख को शादी विवाह का आयोजन शुभ है। इधर, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान की तिथि छह व 11 नवंबर तय है। वहीं मतों की गणना 14 ...