शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- नवगठित साधन सहकारी समिति मुडिया पमार बी के विधिवत कार्य व्यवसाय का शुभारंभ किया गया। समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने फीता काटकर समिति का उद्घाटन किया और किसानों को खाद की बोरियां सौंपकर उर्वरक वितरण की शुरुआत कराई। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीपीएस राठौर ने कहा कि नई समिति के सक्रिय होने से किसानों को बहुआयामी लाभ मिलेंगे। अब खाद और बीज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। समिति पर सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्र ने कहा कि सहकारिता का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना है। मुडिया पमार बी पैक्स के शुरू होने से खेती के समय खाद-बीज की किल्लत दूर होगी।...