मुरादाबाद, जनवरी 9 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में नई सड़क बिलारी के व्यापारियों ने समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने नगर पालिका परिषद बिलारी द्वारा नई सड़क पर बनाए जा रहे नाले को पुराने नाले में मिलाए जाने पर आपत्ति जताई। व्यापारियों ने बताया कि नगर पालिका परिषद बिलारी द्वारा हाईवे पर जिस नाले का निर्माण कराया गया है, यदि उसी में नई सड़क बिलारी का नाला जोड़ दिया जाए तो आगामी बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से प्रभावी रूप से निजात मिल सकती है। बारिश के समय दुकानों और सड़क पर पानी भरने से व्यापार और आम जनजीवन प्रभावित होता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने नगर पालिका परिषद बिलारी के जेई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.