बस्ती, नवम्बर 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। सभी कामगारों को समय पर न्यूनतम वेतन की गारंटी के साथ युवाओं को नियुक्ति पत्र अनिवार्य रूप से मिलेगा। महिलाओं को समान वेतन और सम्मान की सुनिश्चितता होने के साथ 40 करोड़ श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ेगा। 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए वार्षिक मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ओवरटाइम पर दोगुने वेतन का प्रावधान होगा। यह प्राविधान नई श्रम संहिता में किया गया है। इसके लागू होने से श्रमिकों की जीवन स्तर में व्यापक सुधार होगा। भारतीय मजदूर संघ, शाखा बस्ती ने इसके लागू करने का स्वागत किया और प्रधानमंत्री एवं श्रम मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विभाग प्रमुख अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव, उमेश चंद्र मिश्र, अनीता चौधरी, विक्रम प्रताप सिंह, डॉ. ...