लातेहार, जुलाई 30 -- चंदवा,प्रतिनिधि। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय परिसर में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। उक्त कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित था। उक्त कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित थी। कार्यक्रम के दौरान झारखंड राज्य के सभी 24 जिलों के एक-एक पीएम श्री विद्यालय में कार्यक्रम के सीधा प्रसारण को लेकर व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई शिक्षा नीति के 5 वर्ष पूरे होने पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा कि भारत की मूल पूंजी हमारे यहां की शिक्षा प्रणाली है। हमेशा भारत का आकर्षण यहां की शिक्षा रही है। लगभग तीन दशक के बाद भारतीयता के आधार पर एक दार्शनिक फिलॉसफी बनीं। 21वीं सदी म...