बोकारो, मार्च 24 -- डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपीएस ललपनिया में दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने अभिभावकों को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत आने वाले विभिन्न परिवर्तनों से अवगत कराया। छात्र-छात्राओं को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के साथ साथ कंप्यूटर विज्ञान भी पढ़ाया जाएगा। छठे विषय के रूप में रखे गए कंप्यूटर विज्ञान को भी समान महत्व दिया जाएगा। कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक भुवनेश्वर कुमार महतो ने कहा कि कंप्यूटर विज्ञान से बच्चों का चतुर्दिक विकास होगा। गणित, विज्ञान व तकनीक की जानकारी कंप्यूटर की सहायता से उपलब्ध हो सकती है। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का वचन दिया। वरिष्ठ शिक्षक राम निवास राय, मनोज सिंह, आनंद तिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.