रिषिकेष, जनवरी 20 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास-विकास ऋषिकेश में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एक दिवसीय शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें नई शिक्षा नीति के शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं व्यावहारिक पक्षों पर विस्तारपूर्वक मंथन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के बीच विचार-विमर्श हुआ, जिससे शिक्षा में नवाचार, मूल्य आधारित शिक्षण तथा छात्र-केंद्रित शिक्षा को लेकर सकारात्मक निष्कर्ष सामने आए। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा में गुणात्मक बदलाव आएगा। अनीता भट्ट ने कहा कि नई शिक्षा से बहुविषयक शिक्षा और कौशल विकास से शिक्षक और छात्र दोनों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वीरेन्द्र कंसवाल ने कहा कि यह नीति शिक्षकों की भूमिका को और अधिक प्रभावशाली बनाती है। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि इस ...