नई दिल्ली, फरवरी 15 -- SUV प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। जी हां, क्योंकि नई रेनो डस्टर (Renault Duster) अब प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे सिर्फ Rs.21,000 की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। उम्मीद है कि यह SUV मार्च में बिक्री के लिए लॉन्च कर दी जाएगी। इस बार डस्टर (Duster) सिर्फ नई नहीं, बल्कि पूरी तरह हाई-टेक और प्रीमियम अवतार में आ रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति ई-विटारा SUV की कीमतों से उठा पर्दा! वेबसाइट पर इतने लाख में नजर आ रहीदमदार और मॉडर्न एक्सटीरियर नई डस्टर (Duster) का लुक पहले से ज्यादा बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक है। इसमें फुल LED हेडलैंप और LED टेललैंप, LED लाइट स्ट्रिप से जुड़ी टेललाइट्स, 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, बड़े स्किड प्लेट्स और व्हील आर्च क्लैडिंग, 212 mm ग्राउंड क...