सीवान, दिसम्बर 2 -- सीवान। दारौंदा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित होकर बिहार विधानसभा में शपथ लेने के उपरांत विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ व्यास सिंह ने दारौंदा की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। विधायक व्यास सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा सदस्य के रूप में तीसरी बार शपथ लेना उनके लिए गौरव, विश्वास और जवाबदेही का विषय है। यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के स्नेह, आशीर्वाद और निरंतर समर्थन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग ही उनके कार्यों की दिशा तय करता है। अपने तीसरे कार्यकाल में वे दारौंदा विधानसभा क्षेत्र (109 दारौंदा) को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए और अधिक समर्पण, ऊर्जा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले वर्षों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजल...