शामली, नवम्बर 27 -- ग्राम पंचायत कांधला देहात की नई बस्ती में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर धरना-प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन हरकत में आया और गुरुवार को तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई। एसडीएम कैराना के निर्देश पर तहसीलदार कैराना व सेक्टर प्रभारी एडीओ कृषि जयदेव कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पानी निकासी के लिए नाले का रास्ता चिन्हित किया और जेसीबी मशीन से नाला खुदाई का काम शुरू करा दिया। सेक्टर प्रभारी जयदेव कुमार ने बताया कि लगभग 15-20 मीटर लंबा नाला खोदा जाएगा, जिससे पूरा पानी निकटवर्ती तालाब में चला जाएगा। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर सख्त चेतावनी दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.