नोएडा, फरवरी 15 -- नोएडा। मोरना डिपो को नई साधारण सीएनजी बसें होली से पहले मिलनी शुरू हो जाएंगी। डिपो को 70 नई बसें मिलनी हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतम बुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि यह उन बसों के स्थान पर आएंगी, जो नीलामी के मानकों को पूरा करने के कारण सड़कों से हटा दी गई थीं। महाकुम्भ समाप्त होने के बाद डिपो को बसे मिलनी शुरू हो जाएंगी। पूरी संभावना है कि होली से पहले बसें डिपो को मिल जाएंगी। बसों को नए रूट पर चलाने के अलावा उन स्थानों पर चलाया जाएगा जिन जगहों के लिए बस की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...