नई दिल्ली, फरवरी 15 -- रियल SUV लवर्स के लिए यह साल बेहद एक्साइटिंग रहने वाला है। इस साल मार्केट में बड़ी और रियल SUV सेगमेंट में काफी हलचल रहने वाली है। ऐसे में अगर आप नई फुल साइज और असली SUV लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। इस साल बाजार में नई SUV के साथ फेसलिफ्ट और मौजूदा SUV का नेक्स्ट-जेनरेशन आने वाला है। हमारी इस लिस्ट में स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट के साथ MG Majestor और नई जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग लैडर-फ्रेम SUV के बारे में।न्यू जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर नई जेनरेशन फॉर्च्यूनर का इंतजार कर रहे ग्राहकों को लिए गुड न्यूज है। भारत की पॉप्युलर लैडर-फ्रेम एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर आखिरकार अपने चौथे जेनरेशन मॉडल के साथ अपडेट होने वाली है। नई फॉर्च्यूनर 9th जेनरेशन की टोय...