देहरादून, जनवरी 9 -- अभिनेत्री आरुषि निशंक जापान में अपनी आने वाली वार फिल्म सागा को लेकर विशेष प्रशिक्षण ट्रेनिंग ले रही हैं। इस फिल्म में वह एक ऐसी रानी की भूमिका है जिन्हें दुश्मनों से युद्ध करना पड़ता है। निर्माता के रुप में ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार के लिए कई प्रोजेक्ट्स बना चुकी आरुषि के एक गीत को यू-ट्यूब में 400 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उन्हें कनसास में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। आरुषि ने बताया कि वह अपने किरदार के लिए समुराई प्रशिक्षण ले रही हैं। जिसमें वह तलवार चलाना और जापानी युद्ध के तरीके सीख रही हैं। यह प्रशिक्षण वह खुद को फुर्तीला और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ले रही हैं, ताकि इसका फायदा फिल्म के उनके किरदार को मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...