मुंगेर, नवम्बर 23 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर क्षेत्र में इस वर्ष भी पारंपरिक कृषि-पर्व नवान्न श्रद्धा और उल्लास के साथ रविवार को मनाया गया। नई धान फसल के आगमन पर मनाया जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए प्रकृति के प्रति आभार और नई कृषि चक्र की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। सुबह से ही किसान परिवार खेतों में पके धान की बालियां काटकर घर लाए। परंपरा के अनुसार घर की महिलाओं ने स्नान-ध्यान कर आंगन में मिट्टी का चूल्हा बनाया और उसी पर नए धान को भूनकर चूड़ा व चावल तैयार किया। इसके बाद दूध, दही, घी, गुड़, केला आदि सामग्री मिलाकर पंचामृत बनाकर गोइठा के पूंज में अग्नि प्रज्ज्वलित कर घर के सदस्य बारी-बारी से पंचामृत को अग्निदेव और देवी-देवताओं को अर्पित किया। नवान्न पर्व की विशेषता को लेकर किसानों ने बताया कि इस पर्व में किसान वर्ष भर की कठिन मेह...