अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। संघ शताब्दी वर्ष में स्वरों को एक नई उड़ान मिलेगी। विश्व संवाद केंद्र बृज प्रांत के फिल्म आयाम की ओर से स्वरों का स्पंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें संघ के गीतों की प्रतियोगिता होगी। बृज प्रांत में पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम को लेकर संघ पदाधिकारियों ने गुरुवार को आगरा रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। पश्चिमी उप्र. के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि गीत मन को झंकृत करने वाले होते हैं। वंदे मातरम गीत ने संपूर्ण भारतवासी को एकजुट करने का कार्य किया, जिसने भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए यह प्रतियोगिता एक नया आयाम तय करेगी। इस मौके पर प्रतियोगिता का पोस्टर भी जारी किया गया। प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता मे...