दरभंगा, मार्च 8 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने कहा कि आज की नई पीढ़ी ही देश का भविष्य है। उन्हीं पर उत्तरदायित्वों का बोझ आने वाला है। ऐसे में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम उनके लिए बेहतरीन मंच साबित होगा। उन्हें इस माध्यम से अपने वक्तृत्व कला कौशल व प्रतिभा को उजागर करने का ऐतिहासिक मौका मिलेगा। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को दरबार हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में युवाओं से भाग लेने का आह्वान करते हुए कुलपति ने कहा कि इन्हीं युवाओं में से कल का नेता, पार्षद, मंत्री, विधायक व सांसद होगा। इसलिए अपनी तार्किक क्षमता के बूते युवाओं को इस कार्यक्रम में अवश्य शरीक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत के विकास की बात हो रही है, लेकिन प्राचीन काल में राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.