बरेली, जनवरी 26 -- बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा विकसित की जा रही नई आवासीय योजना पीलीभीत टाउनशिप के नामकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। आमजन से मांगी गई राय के बाद बीडीए में आए 500 नामों में से 10 नामों का चयन कर लिया गया है। अब इन्हीं 10 नामों में से किसी एक नाम की अंतिम घोषणा बीडीए की कमेटी द्वारा की जाएगी। बीडीए गांव अहिलादपुर, अड्पुरा जागीर, आसुपर खूबचंद, मोहरनिया, हरहरपुर और नवदिया कुर्मियान की 267 हेक्टेयर भूमि पर नई टाउनशिप विकसित करने जा रहा है। बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन का कहना है कि टाउनशिप के नाम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नामकरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आम लोगों से सुझाव आमंत्रित किए गए थे, जिसके तहत बड़ी संख्या में प्रस्ताव आए। फरवरी में होगी नाम की घोषणा चयनित 10 नामों पर अब बीडीए की नाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.