नई दिल्ली, फरवरी 21 -- कांग्रेस से निष्कासित डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू अगले एक वर्ष तक सक्रिय राजनीति से दूर रहेंगे। सिद्धू 6 निजी कंपनियों के साथ करार कर चुके हैं, जिसके चलते वे फिलहाल किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं लेंगे। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह पेशेवर प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सिद्धू आगामी एक साल तक अपने नए प्रोजेक्ट्स और कार्पोरेट एंगेजमैंट्स पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस घोषणा के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है। पंजाब केसरी के अनुसार, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने यह भी कहा कि वे जल्द ही अपनी नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगी। पार्टी का आधिकारिक कार्यालय भी शीघ्र खोला जाएगा। उनका उद्देश्य पंजाब की राजनीति में स्वच्छता, पारदर्श...