अयोध्या, मार्च 10 -- रुदौली,संवाददाता। ली के दिन इस बार जुमा पड़ने पर नई पहल की गई है। पुलिस प्रशासन ने धर्म गुरुओं से वार्ता कर जुमे की नमाज का समय दोपहर दो बजे कर दिया गया है। इस संबंध में दारुल उलूम मखदूमिया में एक बैठक हुई जिसमें समाज के बुद्धिजीवी वर्ग व मस्जिदों के इमाम मौजूद रहे। इस अवसर पर मौलाना अब्दुल मुस्तफा हशमती ने कहा कि हम जिस मुल्क में रहते हैं वह हमारा अपना मुल्क है। इस मुल्क की आजा़दी के लिए हिंदू मुस्लिम सभी ने जान,माल की कुर्बानियां दी हैं,तब यह देश आजाद हुआ है। इस मुल्क की अमन व शांति को कायम रखना हम सब का फर्ज है। आने वाले जुमा को होली भी है। इसलिए हम यह चाहते हैं कि हमारे हिंदू भाइयों का त्योहार भी अच्छे से मनाया जाए और मुस्लिम भाइयों की जुमा की नमाज भी अदा की जाए। सीओ रुदौली आशीष निगम व इंस्पेक्टर रुदौली संजय मौर्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.