निज संवाददाता, जनवरी 8 -- उत्तर प्रदेश सरकार की नई पर्यटन नीति का असर होटल निर्माण से पहले ही दिखने लगा है। नीति के तहत हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को दी जा रही सब्सिडी, कर रियायतें और स्टाम्प ड्यूटी माफी जैसी सुविधाओं से निवेशकों में उत्साह है। एक निर्माणाधीन होटल को काम शुरू करने से पहले ही एक करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है। निवेशकों को राहत से पर्यटन उद्योग में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। गोरखपुर न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि नेपाल और पूर्वोत्तर भारत के लिए एक प्रमुख गेटवे भी है। नई पर्यटन नीति में यहां हॉस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने पर विशेष जोर है। पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय उप-निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पर्यटन नीति का लाभ परियोजना शुरू करने से पूर्व ही मिलना शुरू हो जाता है। इसके लिए निव...